अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में दुर्गापूजा समारोह के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 21 अक्टूबर 2023 को सप्तमी, 22 अक्टूबर 2023 को अष्टमी, 23 अक्टूबर 2023 को नवमी एवं 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी पर्व मनाया जायेगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बगैर अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जायेगा। साथ ही जुलूस में डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस की अनुमति के लिए जो भी आवेदन करेंगे वो समय एवं रूट चार्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी पदाधिकारियों को निदेषित किया गया कि वे ससमय अपने निर्धारित कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा कोई भी अन्जान नम्बर से कॉल आने पर तुरन्त प्रतिक्रिया देंगे एवं सही जानकारी लेकर समस्या का तुरन्त निष्पादन करेंगे। सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों पर भी दृष्टि बनायें रखेंगे जिससे कि किसी भी तरह के अप्रत्याषित माहौल को बनने से रोका जा सके। किसी भी अप्रिय घटना के लिए आयोजक को जिम्मेवार माना जायेगा एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा विसर्जन जुलूस पर लाइसेंस की अनिवार्यता को स्पष्ट किया गया। मूर्ति विसर्जन 25 अक्टूबर 2023 संध्या 6ः00 बजे तक निष्चित रूप से करने का निदेष दिया गया। रावण बध एवं मूर्ति विर्सजन के समय पूरी तरह से चौकस रहकर भीड़ को नियंत्रित करना है। मूर्ति विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्षन नहीं किया जायेगा। अग्निषामक पदाधिकारी को निदेषित किया गया कि एक फायर विग्रेड वाहन दषहरा पर्व की समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त रखेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निदेषित किया गया कि दशहरा पर्व के अवसर पर सदर अस्पताल, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर विषेष चिकित्सा नियंत्रण कक्ष चिकित्सकों के नेतृत्व में संचालित करेंगे तथा एक एम्बुलेन्स सदैव उपलबध रखेंगे।
पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जो भी जुलूस का रूटचार्ट होगा उसे अपने साथ रखेंगे एवं समन्वय बनायें रखेंगे तथा सूचना का आदान-प्रदान करते रहेंगे, जिससे कि सभी पदाधिकारियों को अद्यतन स्थिति की जानकारी मिलती रहे। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेंगे एवं तुरन्त ही उचित कार्रवाई करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपातकालिन संचालन केन्द्र, समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 08235230817, 06337229494, 228984, 228191 है। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विषेष कार्य पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ अन्य उपस्थित थे।