Bakwas News

डा. सुधांशु शेखर भास्करन ने एएस कालेज के प्रभारी प्राचार्य पद पर किया योगदान

डा.सुधांशु शेखर भाष्कर ने एएस कालेज बिक्रमगंज के प्रभारी प्राचार्य के पद पर फिर से योगदान किया है।

 

ज्ञातव्य हो कि उन्होंने खुद को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाए जाने के बाद माननीय उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। पहले निर्णय में कोर्ट ने महाविद्यालय में प्रशासक बहाल करने का आदेश दिया था और दो प्रशासक लगभग एक डेढ़ साल में बहाल हुए। इसके बाद अपने अंतिम निर्णय में माननीय उच्च न्यायालय ने उन्हें हटाए जाने की प्रक्रिया को उचित नहीं मानते हुए उनके स्थान पर नियुक्त प्रभारी प्राचार्य के पत्र को समाप्त करते हुए प्रशासक के पद को भी समाप्त कर दिया।

 

इसके बाद विश्विद्यालय ने महाविद्यालय के तीसरे वरीय शिक्षक प्रोफेसर प्रभात कुमार को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया।

 

डॉक्टर भाष्कर ने न्यायालय के निर्णय के आलोक में पूर्व की स्थिति बहाल करते हुए स्वयं को फिर से प्रभारी प्राचार्य के पद पर बहाल रखने हेतु माननीय कुलपति के समक्ष गुहार लगाई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 26 सितंबर 2023 को एक अधिसूचना जारी कर डॉक्टर भाष्कर की पूर्व की स्थिति को बहाल करते हुए एक बार फिर से प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया।

 

जिसके आलोक में उन्होंने 27 सितंबर 2023 को अपराह्न में योगदान कर पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य कक्ष में उनके योगदान के समय भारी संख्या में उनके शुभचिंतक विनय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला से स्वागत किया तथा बधाई दीं।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment