Bakwas News

आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम पर पंचायतों में एक दिवसीय शिविर आयोजित

प्रखंड के पंचायत सरकार भवन नोनहर, मानी सहित कई पंचायतों में रविवार को राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत कौशल विकास योजना अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में मुख्य रूप से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता भत्ता तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत हुनर सिखाने पर विशेष जानकारी दी गई। डीआरसीसी के राम कृष्णा ने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सरकार पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देकर लाभान्वित कर रही है। इसके लिए छात्र छात्राओं को आगे बढ़कर लाभ से जुड़ना होगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को स्वयं सहायता भत्ता भी दे रही है। जिसके लिए निचले स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया सभी वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि को सहयोग करने की जरूरत है।

 

उन्होंने शिविर में कहा कि आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम का आयोजन वार्ड स्तर पर किया जाए तो इससे काफी लाभ मिलेगा। 4 घंटे के शिविर में कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को हर एक विषय पर विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में सेंटर के राम प्रवेश, राजू चौधरी, सुनील चौधरी सहित अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में पंचायत के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाने के लिए कार्य योजना तैयार किया गया।

 

नोनहर में कार्यक्रम के अंत में मुखिया आभा सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षकों तथा वार्ड सदस्यों के प्रति आभार जताया तथा कहा इस तरह के कार्यक्रम को बार बार आयोजित करने से छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने में बल मिलेगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment