Bakwas News

बिक्रमगंज के प्रमुख को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

बिक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह को शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली से प्रमुख की गाड़ी में भी छेद हो गई है। घायल प्रमुख का प्राथमिक उपचार बिक्रमगंज के अनुमंडल अस्पताल में हुआ इसके बाद सासाराम रेफर कर दिया गया है।

 

प्रमुख प्रखंड कार्यालय से प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की बैठक कर कार्यालय से बाहर निकल कर घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार हेलमेट लगाए दो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली प्रमुख के दाएं हांथ में लगी है। वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

 

बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सासाराम रेफर किया गया है। प्रमुख ने बताया कि प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की बैठक कर लौटने के क्रम में बाइक सवार हेलमेट लगाए दो अपराधियों ने गोली चलाई जिसमें एक गोली उनके बांह में लगी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशिभूषण सिंह अस्पताल में पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि गोली हांथ में लगी है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें सासाराम भेजा गया है।

 

उन्होंने बताया कि अभी प्रमुख का बयान नहीं लिया गया है, पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच पुलिस कर रही है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment