Bakwas News

हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े।

 

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बुधवार की रात 8:29 बजे से गुरुवार सुबह 7:26 बजे तक ही था। लोगों ने बुधवार को भद्रा होने से कारण रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया। सुबह लोगाें ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की। सुबह बाइक से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

बच्चाें में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। रक्षाबंधन का त्योहार बिक्रमगंज, काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा, दावत और नासरीगंज में भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर जगह चहलपहल रही।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment