15 अगस्त को देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा सकते है। केंद्र सरकार इसे विशेष बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान जारी कर दी है।
जिसके तहत जिले के 306 डाकघरों से लोग झंडा खरीद सकेंगे। इसके लिए आम जनता केवल 25 रु खर्च कर इसे खरीद सकेंगे। जिसके तहत बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 11 उप डाकघर सहित 36 मुख्य डाकघर में तिरंगे झंडे का बिक्री जोरों पर है।
इस संबंध में मुख्य डाकघर बिक्रमगंज सब पोस्ट मास्टर रामजी प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। जो 13 से 15 अगस्त तक चलेगी।
जिसको लेकर उप डाकपाल रामजी प्रसाद ने घर से दफ्तर तक तिरंगा लगाने की लोगों से अपील किया।
दूसरी तरफ 30/20 साइज तिरंगे बिक्री को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के 64 शाखा डाकघर और 11 उप डाकघर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक लोगों को 25 रुपए की दर सहित डाकघर के बेवसाइट पर ऑनलाइन विधि से भी डाकघर कर्मी इसकी बिक्री कर रहें है।