Bakwas News

संत एस एन ग्लोबल में आयोजित हुआ राष्ट्रीय आम महोत्सव

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में भारत के प्रिय फल और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे येलो मैंगो के अलग-अलग रूप में तैयार होकर आए थे। वे अपने साथ तरह-तरह के मैंगो भी लाए थे। इस मौके पर आम के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।

 

बच्चों ने मैंगो शेक मेकिंग और आम से तैयार किए जाने वाले व्यजंनों और पारंपरिक पकवान को बनाने सम्बन्धी एक्टिविटी में भी हिस्सा लिया। टीचर्स ने क्लास में मैंगो शेक बनाकर दिखाया। मैंगो डे सेलिब्रेशन एक फन एक्टिविटी होने के साथ बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना।

 

प्राचार्या सुखविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित आम महोत्सव बेहद ही आकर्षक रहा।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय फल आम और उसके समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परम्परा से परिचित कराया।उन्होंने बताया कि भारत में आज से पांच हज़ार साल पहले ही आम की खेती शुरू हुई और यहीं से आम अफ़्रीकी और यूरोपीय देशों में पहुँचा।पुर्तगाली व्यापारियों ने इसे मांगा और कालांतर में मैंगो से सम्बोधित किया।

 

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने सर्वप्रथम दिल्ली में 22 जुलाई 1987 को राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया।आज विश्व के अनेक देशों में मैंगो डे या मैंगो फेस्ट मनाया जाता है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment