Bakwas News

शिवनगर और भोरी ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

टिकारी। टिकारी राज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे पुलिस पब्लिक मैत्री टूर्नामेंट के दूसरे दिन शिवनगर व भोरी पंचायत की टीम ने जीत दर्ज की। पहले सत्र में शिवनगर व आमाकुआं पंचायत की टीम खेलने उतरी। पंन्द्रह-पंन्द्रह पॉइंट के तीन सेट के खेल में शिवनगर की टीम 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सत्र में भोरी व छठवां के मध्य खेला गया। भोरी की टीम ने भी 2-1 से जीत दर्ज की।

 

दोनो टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खेल के दौरान मौजूद एसएचओ श्रीराम चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व हौसला आफजाई की।

 

एसएचओ श्रीराम चौधरी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल की भावना लोगो के मध्य सद्भावना लाने का सबसे उत्तम विकल्प है। पुलिस प्रशासन सदैव पब्लिक फ्रेंडली रहकर अपराध नियंत्रण का कार्य कर रही है। खेल के दौरान ऑफिसियल के भूमिका में रहने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला आफजाई किया गया। दोनो मैच में रेफरी की भूमिका आशुतोष रंजन व अविनाश कुमार ने निभाई वहीं स्कोरर का कार्य चन्दन सिंह ने की।

 

मौके पर टिकारी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, शिवनगर मुखिया सुबोध सिंह, आमाकुआं मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर, सरपंच सुनील शर्मा, भोरी मुखिया दुर्गादत्त दास, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ALOK Ranjan
Author: ALOK Ranjan

Leave a Comment