Bakwas News

पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण को मानी में निकली गई जागरूकता रैली

बिक्रमगंज। जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी रोहतास ने शनिवार को मानी गांव में पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर मानी ग्राम पंचायत में जैव विविधता माह की शुरुआत हुई थी। अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज उपेंद्र पाल ने इसकी शुरुआत की थी।

 

रैली का नेतृत्व करते हुए जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने बताया कि यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक चलेगा। इसी क्रम में मानी गांव में पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है। इसके बचाव के लिए सबको आगे आना होगा। पृथ्वी पर मानव के साथ कीड़ा-मकोड़ा को भी रहने का अधिकार है। पर्यावरण संरक्षण में सबकी अहम भूमिका है। पशु पंछी लुप्त होते जा रहे हैं, इन्हें संरक्षण करना होगा। इसके लिए ग्रामीणों को आगे आना पड़ेगा।

 

गांव के गली गली में रैली भ्रमण की। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लगाए गए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग होने के लिए जागरूक किया गया। गांव के लोगों को जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली की शुरुआत मानी चौक से शुरू हुई। मानी काली मंदिर के पास स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मंदिर प्रांगण की सफाई की गई। इसमें जैव विविधता प्रबंधन समिति के सचिव सह ग्राम सचिव राजेश साह ने भी भाग लिया। मानी जैव विविधता प्रबंधन समिति युवा क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उर्फ बादल सिंह ने रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment