Bakwas News

बिहार के 13 जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजधानी समेत प्रदेश में बारिश होने की संभावना मई के पहले सप्ताह तक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास इलाकों में बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

29-30 अप्रैल को प्रदेश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश के आसार हैं। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 30 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को पछुआ हवा की स्थिति बने होने के कारण तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि आई है। हालांकि, 24 घंटों के दौरान पुरवा का प्रवाह से मौसम में बदलाव आएगा। बीते 24 घंटों के दौरान 41.3 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर बक्सर रहा।

वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के साथ 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पटना और आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment