Bakwas News

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुँचे उपेन्द्र, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

 रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान शनिवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय एवं गोह पहुंचे यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचा क्या है जो हम अब उसमें हिस्सा लेंगे।

जदयू खाली डिब्बा बनकर रह गई है। नीतीश ने जदयू को राजद का बंधक बना दिया है, लेकिन बिहार को बंधक किसी भी हाल में नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2005 से पहले की स्थिति में नहीं जाना चाहती है। इसलिए इसे बचाना है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक कमाई नीतीश कुमार ने की थी, उसे तेजस्वी यादव और राजद के हाथों सौंपकर पार्टी को बर्बाद किया है। जनता को संकट में डाल रहे हैं। ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है और आज नीतीश के हाथ सिर्फ और सिर्फ खाली डिब्बा है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment