Bakwas News

स्नातक परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन ही मुख्य लक्ष्य : अनवर ईमाम

बिक्रमगंज के चार स्नातक परीक्षा केंद्रों पर  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

जहां उन्होंने बिक्रमगंज स्थित निर्धारित चार परीक्षा केंद्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर, अंजबित सिंह महाविद्यालय , इन्दु तपेश्वर महाविद्यालय सहित पटेल महाविद्यालय पहुंच औचक निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि बिक्रमगंज में संचालित स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या 3154 वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर में है। जिस परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा नियंत्रक अनवर ईमाम ने संचालित परीक्षा में विधि व्यवस्था व सख्ती देख परीक्षा केंद्र को काफी सराहा।

 

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि रोहतास जिला में वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर स्नातक परीक्षा केंद्र में सबसे बेहतर परीक्षा केंद्र है। जहां किसी भी संचालित स्नातक परीक्षा में परीक्षार्थियों पर हर मामलें में नकल पर नकेल कसने के लिए महाविद्यालय कर्मी काफी सक्रिय और सख्त नजर आते हैं। जिनके सराहनीय परीक्षा संचालन प्रति वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय,आरा को इस परीक्षा केंद्र पर गर्व है। इस औचक निरीक्षण अवसर पर महाविद्यालय केंद्राधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रवेक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रो. वीर बहादुर सिंह उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment