Bakwas News

सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक घायल

बलिया। जनपद के अलग-अलग दो जगहों पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होते ही मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया।

पहली घटना नगरा थाना क्षेत्र के देवढ़िया निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र यादव उर्फ टुनटुन अपने साढ़ू इलाके के मालीपुर निवासी सूर्यभान के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर परसियां गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद धर्मेंद्र घायलावस्था में पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार की सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

पकड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार की रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी 42 वर्षीय विपिन खरवार का रतसर कस्बा में ननिहाल था। वहां पर शनिवार की रात आयोजित छठिहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त 32 वर्षीय अच्छेलाल खरवार व 30 वर्षीय सुनील खरवार के साथ गया था। रात करीब साढ़ आठ बजे तीनों एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी खेजुरी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद विपिन व अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सुनील को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment