Bakwas News

संदिग्ध रुप से रेवती कस्बा से युवक लापता

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 18 वर्षीय इरशाद शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध रुप से लापता हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, हालांकि दूसरे दिन शनिवार तक उसका सुराग नहीं लग सका था। श्रीकृष्ण इंका पियरौटा में 11वीं में पढ़ने वाले इरशाद का भाई शमशाद कस्बा में थाने से कुछ दूरी पर ऑनलाइन सेंटर चलाता है। कुछ दिनों पहले शमशाद कोलकाता चला गया। इसके बाद इरशाद दुकान चला रहा था।

 

शुक्रवार को वह घर से दुकान आया था। हालांकि रात तक वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरु हो गयी। तहकीकात में उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन कस्बा के मंडी के पास मिला। इसके बाद उसका मोबाइल का स्वीच बंद हो गया है। पिता मैनुद्दीन अंसारी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। एसओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment