Bakwas News

मेनू Close
Close

एसपी ने बदला पांच का कार्यक्षेत्र

बलिया। एसपी राजकरन नैय्यर ने एक बार फिर पुलिस महकमा में फेरबदल किया है। जिले की बेहतर कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षक व दो महिला निरीक्षकों के साथ पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सिकंदरपुर थाने पर तैनात एसएचओ योगेश कुमार यादव व निरीक्षक (अपराध) रामायण सिंह को अपराध शाखा बलिया से संबद्ध किया गया है। 

 

वहीं महिला निरीक्षक मंजू सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा है, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी रहीं अनिता को महिला थाना का प्रभारी बनाया है। इसी क्रम जिला मुख्यालय के ऑक्टेनगंज चौकी प्रभारी रहे दिनेश कुमार पाठक को प्रमोट करते हुए सिकंदरपुर थाने का एसएचओ बनाया है। बता दें कि इसके पूर्व जिले के नगरा, दोकटी और कोतवाली में बतौर एसओ अपनी सेवाएं दे चुके दिनेश कुमार पाठक की पहचान एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में है। उनकी बेहतर कार्य शैली के लिए वर्तमान पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पूर्ववर्ती अधिकारी दर्जनों बार सम्मानित भी कर चुके हैं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment

17:35