Bakwas News

तरारी और सिकरहटा पुलिस ने अलग अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

तरारी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान 3 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान बड़कगांव निवासी नीलू कुमार को तीन लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी तरफ सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। सिकरहटा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चालक शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी हुकुम यादव के पुत्र विजय यादव गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment