Bakwas News

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, महिला बंदियों से ली जानकारी 

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा और उनके खान-पान तथा साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई।

 

इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी की तिथि को भी देखा गया। यहां के रसोई घर में बनने वाले भोजन की मीनू संबंधी जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग की जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बावत भी जानकारी ली गई। मौके पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जेल अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment