Bakwas News

झारखंड में हुई हत्या का मुख्य आरोपित बलिया से गिरफ्तार

  • चाईबासा के कमलदेव गिरी हत्याकांड में आरोपी था सतीश प्रधान
  • शहर से सटे परमंदापुर गांव में किसी परिचित के यहां ली थी शरण
  • जिले की पुलिस संग झारखंड पुलिस ने सोमवार की रात दबोचा

बलिया। झारखंड प्रांत के पश्चिमी सिंहभूमी (चाईबासा) के कमलदेव गिरी हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह एक परिचित के जरिये यहां पहुंचाकर एक मकान में रह रहा था। पकड़ने के बाद झारखंड पुलिस आरोपित को साथ लेकर चली गयी।

चाईबासा के चक्रधरपुर के भारत-भवन चौक के पास 12 नवंबर को हिंदुवादी नेता कमलदेव गिरी की बम मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद चाईबासा में विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। झारखंड पुलिस ने करीब आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपितों में मुख्य साजिशकत्र्ता के रुप में चक्रधरपुर प्रखंड के कुरुलिया निवासी सतीश प्रधान का नाम शामिल था। सूत्रों की मानें तो सतीश का एक शिक्षक से सम्बंध था जो बांसडीह रोड इलाके का रहने वाला है। छानबीन में झारखंड पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद सतीश की अंतिम बार उक्त शिक्षक से ही बातचीत हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल नम्बर को ट्रेस करने के बाद तीन दिनों पहले यहां पहुंच गयी। इसके बाद उसने शिक्षक तथा उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की सतीश शहर से सटे परमंदापुर गांव में किसी के यहां छिपा हुआ है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची झारखंड पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारकर सोमवार की रात सतीश को दबोच लिया। इसके बाद झारखंड पुलिस उसको अपने साथ लेकर चली गयी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment