Bakwas News

मुज्जफरपुर में प्रदुषण हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर शहर में वायु प्रदूषण का ग्राफ आनंद विहार दिल्ली से आगे निकल गया। आनंद विहार का एक्यूआइ 335 पर तो मुजफ्फरपुर का ग्राफ 339 पर पहुंचा। लगातार तीसरे दिन रेड जोन में रहा शहर का ग्राफ। बीते सप्ताह की तुलना में यह बेहद खराब था। एमआइटी इलाके का एक्यूआइ 406 पर आ गया और जिला स्कूल इलाके का 339 एक्यूआइ था। समाहरणालय इलाके का ग्राफ 295 पर था।

एसकेएमसीएच के मेडिसिन विशेषज्ञ डा.एके दास ने बताया कि प्रदूषण से तनाव, बीपी एवं शुगर के मरीज परेशान हो रहे हैं। राजधानी में एलर्जी के कारण सर्दी-खांसी बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अध्यक्ष डा अशोक कुमार घोष का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश में प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। इस तरह की स्थिति अगले दो माह तक बनी रहने की आशंका है। प्रदूषण वृद्धि में सड़कों पर पड़ी धूल की मोटी परत बड़ी वजह बन रही है। लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें। पर्यावरण विशेषज्ञ डा. बिहारी सिंह का कहना है कि जब भी कोई वाहन सड़क से गुजरता है तो उसके पीछे धूलकण पूरे वातावरण में फैल जाता है। उसके बाद वहां से गुजरने वाला व्यक्ति प्रदूषण की चपेट में आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सड़कों से तत्काल धूल को हटाया जाए। समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाए। इससे प्रदूषण को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

एमआइटी इलाके में पीएम 2.5 की मात्रा सुबह 8 बजे 270, 10 बजे 406, दोपहर 2 बजे 60 व शाम 6 बजे 305 पर रही। इसके साथ ही जिला स्कूल इलाके में पीएम 2.5 की मात्रा सुबह 6 बजे 394, 9 बजे 358 पर रही। समाहरणालय इलाके में पीएम 2.5 की मात्रा सुबह 6 बजे 307, 10 बजे 320, दोपहर 12 बजे 304 व शाम 3 बजे 192 रही।

एमआइटी इलाके में पीएम 10 का ग्राफ सुबह 8 बजे 294, 10 बजे 312, जिला स्कूल इलाके में पीएम 10 का स्तर सुबह 8 बजे 183, 11 बजे 211 रहा। तिथि-एक्यूआइ 1 नवंबर-229 2 नवंबर-143 3 नवंबर -206 4 नवंबर-301 5 नवंबर–317 छह नवंबर—252 सात नवंबर- 235 आठ नवंबर- 265 नौ नवंबर- 280 दस नवंबर- 314 11 नवंबर- 319 12 नवंबर— 266 13 नवंबर- 322 14 नवंबर— 348 15 नवंबर- 361 16 नवंबर-331 17 नवंबर-349 18 नवंबर-252 19 नवंबर— 335 20 नवंबर— 332 21 नवंबर— 406

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment