Bakwas News

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय शिवजी राजभर की मौत हो गई। जबकि अज्ञात वाहन दुर्घटना के बाद निकल भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के समय बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़कर वापस घर लौट रहा था।

 

जानकारी के अनुसार अटवा गांव निवासी शिव जी राजभर के ससुराल सरयां ढोबवा गांव में किसी की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी और बच्चों को वहां छोड़ने गया था और रविवार की देर शाम वापस लौट रहा था। इस बीच हल्दीरामपुर पेट्रोलपंप के पास सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment