Bakwas News

दिनारा प्रखंड कार्यालय में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने किया प्रतिनिधि भवन का उद्घाटन

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दिनारा प्रखंड कार्यालय परिसर में विधान पार्षद संतोष कुमार के विकास मद से नवनिर्मित प्रतिनिधि भवन का उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह बीसीकला पंचायत के मुखिया उमेश पासवान, भुईं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनजी राय, करहसी पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार सिंह, अकोड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनु कुमार, गुमसेज पंचायत के मुखिया मुरली धर दुबे, भानपुर पंचायत के मुखिया शिवजी साह, सहित कई मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

धनजी राय ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में किसी कार्य से जाने पर सुरक्षित स्थान नहीं हो ने के कारण इधर उधर भटकना पड़ता था। इस समस्या को लेकर एम एल सी संतोष सिंह से आग्रह किया गया। एम एल सी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि भवन के लिए अपने विकास मद से 14 लाख रुपया राशि स्वीकृत किया। जिससे प्रतिनिधि भवन का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment