Bakwas News

देव दीपावली पर काशी आएगी राष्ट्रपति, राज्यपाल व सीएम भी रहेंगे साथ

वाराणसी। काशी की देव दीपावली देखने के लिए जहाँ देश के कोने कोने से लोग आते है वही इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार वाराणसी आ रही है। वही इनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी साथ मे आ रही है। जहाँ इस बार काशी की देव दीपावली खास होंगी। इन नेताओं के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियो मे जुट गया है। सात नवंबर को होने वाले देव दीपावली पर्व पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी आएगी। वह सात नवंबर की शाम क्रूज पर सवार होकर घाटों पर दस लाख दियो की रोशनी से नहाए अर्धचंद्रकार घाटों की छठा को देखेगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी के अस्सी घाट के बगल मे स्थित संत रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर नौकायान करेगी। रविदास घाट से क्रूज पर सवार होने के बाद वह अस्सी घाट, हरिश्चन्द्र घाट होते हुए दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती देखते हुए मर्णकार्निका घाट होते हुए राजघाट तक जाएगी। दिपो की रोशनी से सराबोर गंगा घाटों की छटा देखने के लिए उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी रहेगी।राष्ट्रपति के साथ ही अन्य वीआईंपी देव दीपावली पर वाराणसी आ सकते है। ऐसे मे जिला प्रशासन तैयारियो मे जुट गया है। आयोजन को भव्य बनाने के साथ ही वीआईपी के ठहरने व सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा की तैयारियो मे जुट गया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment