Bakwas News

पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम टीकाकरण मे यूपी का पहला स्थान

लखनऊ। पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम के लिए सरकारी अभियान में 1.50 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करके यूपी ने देश में पहला स्थान बनाया है, जबकि दूसरे स्‍थान पर गुजरात है। यह उपलब्धि मात्र दो महीने के अभियान में ही मिली है। इसी प्रकार प्रदेश में लंपी रोग से रिकवरी दर 95 प्रतिशत है।जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना की तर्ज पर पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी जैसे घातक रोग पर काबू पाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई थी।

इस समय प्रदेश के 32 जिले लंपी रोग से प्रभावित हैं। इनमें करीब 1.05 लाख पशु लंपी रोग से ग्रस्त हैं। इसके मद्देनजर घर-घर पशु चिकित्सकों को भेजकर उपचार किया गया जिससे अब तक 1 लाख से अधिक पशु रोगमुक्त हो चुके हैं। विभाग द्वारा टीम-9 का गठन किया गया जिसके वरिष्ठ नोडल अधिकारियों द्वारा प्रभावित बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ मंडलों में अभियान चलाकर लंपी चक्र को तोड़ा गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment