Bakwas News

सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास 9 अक्टूबर रविवार की शाम वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया। उनके करुण क्रंदन से गांव में शोक की लहर फैल गई। भवानीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सोनिया यादव मरदह बाजार आई थी। यहां से सामान खरीद कर वह पैदल ही अपने गांव जा रही थी।

कंसहरी गांव के सामने गाजीपुर -वाराणसी- गोरखपुर निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग की पटरियों पर मिट्टी डाल कर समतल क का कार्य किया जा रहा था। तभी उसी वाहन की चपेट में महिला आ गई। थाना अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment