Bakwas News

मेनू Close
Close

बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन महिला समेत छह घायल

बलिया। रसड़ा कस्बा के मोहल्ला पुरानी कोट में बच्चों के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया। बताया जाता है कि मोहल्ले में एक दिन पहले दो परिवारों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के 47 वर्षीया संगीता, 30 वर्षीया सुशीला, 18 वर्षीय पवन गुप्त, 18 वर्षीय गोलू, 15 वर्षीय विपिन गुप्त व 22 वर्षीया निधि को चोटें आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment