बलिया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को बैरिया तहसील के पूरवा सुघरछपरा मे जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओ को प्रतिनिधि के समक्ष रखा। जिसके निदान को सांसद ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
चौपाल मे सांसद ने मौजूद लोगो से आर्गेनिज खेती मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को आह्वान किया। इस पर विशेष फोकस डालते हुये इसके लाभ भी गिनाये। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष आठ सूत्रीय मांग पत्र रखा। इसमे अधूरे बचाव कार्यो को पूरा कराने, नदी मे विलीन पानी टंकी का पुनर्निमाण, बंघे पर शरण लिए कटान पीड़ितों के पुनर्वास, कटान मे धराशयी बचाव कार्यो की मरम्मत आदि की मांग की। सांसद ने विश्वास दिलाया कि बाढ़ का पानी नीचे खिसकने के बाद अधूरे बचाव कार्य को नामित ठीकेदार से अवश्य पूरा कराया जाएगा। साथ ही क्षतिग्रस्त कार्य को भी दुरुस्त कराये जाने का विश्वास दिलाया। पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा। बंधे पर शरण लिए कटान पीड़ितों के पुनर्वास के लिए विडिओ को निर्देशित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी, जिला उद्यान अधिकारी शीतला प्रसाद वर्मा, एडीओ पंचायत बैरिया रितेश राय, सचिव अखिलानंद यादव , अशोक मिश्र, डॉ आरबी सिंह , अश्वनी ओझा केहरपुर प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, मुरली छपरा प्रमुख कन्हैया जी सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, राम प्रकाश सिंह, लोटा सिंह ,अवध चौबे , राहुल सिंह , अमरजीत सिंह ,पूर्व प्रधान मनोज यादव , शंकर यादव ,आकाश गुप्ता, अनिल सिंह आदि थे।
गृह अनुदान की लगायी गुहार
पिछले चार वर्षो से सडक की पटरी पर कटान का दंश झेल रहे दर्जनों पीड़ितों ने सांसद से अब तक तहसील प्रशासन द्वारा गृह अनुदान से बंचित किये जाने का आरोप लगाया। कहा की इसके लिए हम दर दर की ठोकरे खा रहे है। सांसद ने खंड विकास अधिकारी से बंचित पीड़ितों की सूची तैयार कराये जाने का निर्देश दिया जिससे इन्हे अविलम्ब लाभ दिलाया जा सके।