बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर सिंघई चट्टी के पास पिकअप (नं. UP60T 6777) पर लदे 05 गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्कर सुशील कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता (निवासी : रक्सा डैनिया, थाना पकड़ी, बलिया) को धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में पाबंद कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक हितेश कुमार, कां. उदयवीर सिंह व सोनू रजक शामिल रहे।