प्रधानमंत्री मोदी और शिंज़ो आबे के बीच काफी निकटता रही थी। आबे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मोदी ने उन्हें ‘प्रिय मित्र’ से संबोधित किया था और कहा था कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।
जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी 27 सितंबर को जापान की यात्रा पर जाएंगे जहां वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे की आठ जुलाई को पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्तहिक प्रेस वार्ता में बताया कि शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम है और यह बेहद मित्रवत देश में है.