Bakwas News

मेनू Close
Close

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काटा 72 किलो का केक

गाजीपुर। पूरे जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज उनके विचारों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी लगाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व सदर विधायक डॉ संगीता बलवंत, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा द्वारा आयोजित एक दूसरे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने पीएम के जन्मदिन पर 72 किलो का केक काटा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर समेत कई भाजपा दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प दोहराया। 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment

23:22