Bakwas News

मेनू Close
Close

बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट जरूरी

गाजीपुर। यातायात पुलिस लगातार बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नगर के विशेश्वरगंज, लंका, भुतहियाटाड़, रौजा तिराहा सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान जो भी बाइक पर बिना हेलमेट बैठा नजर आया, पुलिस ने उन्हें रोककर जागरूक किया। उन्हें बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब बाइक चालक के अलावा पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment