Bakwas News

बेगूसराय गोली कांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय में हुए गोली कांड मामले में पुलिस दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो बाइक बरामद किया है। एनएच पर मंगलवार की शाम हुई सीरियल फायरिंग के मामले का खुलासा आज हो सकता है। इस मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।

गुरुवार की देर शाम दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गयी दो मोटरसाइकिलों में एक के बरामद होने की बात भी सामने आयी है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज में दिख रहे अपराधियों और गिरफ्तार किये गये अपराधियों के चेहरे का मिलान कर रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment