Bakwas News

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाई जनता दरबार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उन्होंने फरियादियों को सुना और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए। बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं।

गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं सुनें। यहां सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी हुई आईं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment