Bakwas News

बीजेपी कराएगी आज बेगूसराय बंद, अपराधियों के गोली से दहशत में आम लोग

बेगूसराय में मंगलवार शाम को बाइक पर सवार दो सनकी के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी गयी। बाइक चला रहा सिरफिरा राह चलते लोगों को गोली मारता गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ लोग घायल हो गये।

करीब सवा घंटे तक सिरफिरा बदमाश दहशत मचाता रहा। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। भाजपा ने बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। सांसद गिरिराज सिंह भी आज यानी बुधवार को बेगूसराय आने वाले हैं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment