Bakwas News

शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमले में एक सिपाही की मौत

बिहार के सीवान जिले में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में एक सिपाही की मौत हो गई। यह मामला सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर गांव का है। गोली लगने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ है। उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मंगलवार रात को सिसवन के ग्यासपुर गांव में एक शराब धंधेबाज को पकड़ने पहुंची। पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब ढाई बजे की है। गोली लगने से पुलिस सिपाही बाल्मिकी यादव की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment