Bakwas News

भोजपुर में साली के प्यार में पागल युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

इश्क एक जुनून है और इस जुनून में आशिक कुछ भी कर गुजरता है। आयर थाने के बरनांव गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। भइया की साली के इश्क में डूबे एक युवक द्वारा शादी नहीं होते देख अपनी जान देने की कोशिश की गयी। साली और उसके घरवालों की शादी से इनकार करने पर उसने विषपान कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई  है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विषपान करने वाला युवक बरनांव गांव निवासी उमा शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र राजेश शर्मा है। उसके पिता के अनुसार वह मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। करीब छह माह पूर्व वह घर लौटा था। उसका चचेरे भाई के साली से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। इसी बीच साली के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। इसके बाद भी दोनों में बातचीत हो रही थी। लेकिन उसने साली और उसके घर वालों से शादी करने की बात कही, तो दोनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में विषपान कर लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment