Bakwas News

गाजीपुर : कृषि मंत्री ने निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया चेतावनी

जनपद के आंकुशपुर मे स्थापित हो रहे कृषि विज्ञान केन्द्र का संचालन आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय करेगा। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषि की नई प्रजाति और नये तकनीकी से कृषि उत्पाद पैदा करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह बात उ प्र सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने  निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि इस कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों, महिलाओं की आमदनी कैसे बढे इसकी पुरी व्यवस्था कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। किसानों को नये प्रकार के वैज्ञानिक खेती के नये तकनीकी का प्रदर्शन कर लोगों को पुरी तरह से कृषि आधारित कार्यों बागवानी, पशुपालन तथा सब्जी उत्पादन से सक्षम बनाएंगे। हाई टेक नर्सरी लगाई जाएगी जहाँ से सस्ते दर पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण के धीमी गति पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी भी दी तथा आस पास के किसानों की समस्याओं को सुना तथा वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, नन्दगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मुरली कुशवाहा, तेजबहादुर सिंह, लल्लन शर्मा, उदय प्रताप सिंह, मनोज कुशवाहा, अजय बिंद, अरविन्द सिंह, अनुप बिंद, उषा देवी, राकेश कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment