Bakwas News

बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह होंगे भारत के ध्वजधारक

राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने ऐलान किया है कि शटलर पीवी सिंधु के साथ पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। इस समारोह के लिए पहले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के नाम पर विचार किया जा रहा था, मगर यह भाला फेंक खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया है जिसके बाद पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पिछले साल भारत ने टोक्यो ओलंपिक में मनप्रीत की कप्तानी में ही कांस्य पदक जीता था। मनप्रीत को दूसरे ध्वजवाहक के रूप में नामित करने का निर्णय आईओए द्वारा बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति द्वारा सूचित किए जाने के बाद किया। दरअसल, प्रत्येक राष्ट्र उद्घाटक समारोह में दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) होना जरूरी होता है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment