Bakwas News

देश के 79वें जश्ने आजादी से पूर्व भाजपा ने निकला तिरंगा यात्रा अभियान

देश के जश्ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिक्रमगंज शहर में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान जोश भरे उत्साह के साथ निकला। अभियान का शुभारंभ शहर के आरा रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा एवं काराकाट भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में देश का तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ मुख्य तेंदुनी चौक से होते हुए पूरे शहर में तिरंगा यात्रा का आगाज किया। जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने भी भाग लिया। इस अभियान तहत भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा ने कहा कि हर ” हर घर तिरंगा ” तहत लोग अपने घरों पर देश के आजादी के याद में तिरंगा लगाते हुए देश के वीर शहीदों जरूर याद करें। दूसरी तरफ अभियान यात्रा को भव्य रूप देते हुए भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। यह दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग,तप और समर्पण की भावना से देखा था। जिनके आजाद भारत के सपनों को हमें आजीवन जीवंत रखते हुए ऊंचे शिखर पर लेकर जाना है। जो तिरंगा यात्रा पीएम मोदी के आह्वान पर 13 अगस्त से आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में 15 अगस्त तक हर घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। जिस अवसर पर देश शहीद जवानों के स्मारकों व प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही डॉ. मनीष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता और गर्व की पहचान है। जिसे राष्ट्रभक्ति भावना के साथ ” हर घर तिरंगा ” के रूप 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में पूरा देश मनायेगा। अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मदन प्रसाद वैश्य, बलिराम मिश्रा, रवि पांडे, अमर सिंह, पंकज सिंह, अभय कुमार, कुणाल कुमार, मंदन कुमार, दीपक कुमार, विवेक कुशवाहा, हरेंद्र हरियाली, दिवाकर द्विवेदी, नवीन चंद्र साह, रितेश राज, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment