Bakwas News

आहर में डुबा चार वर्षीय बच्चा काफी मशकत के बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव

काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गच्छई गांव के आहर में रविवार को एक चार वर्षीय बच्चा डुब गया। काफी मशकत के बाद गोताखोरो ने शव बरामद किया।बताया जाता है कि गच्छईं निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ नन्हक सिंह का चार वर्षीय पुत्र गोलू कुमार खेल-खेल में आहार में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चे गांव में जाकर लोगों को इस घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पहुंच आहर में खोजबीन शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए गोताखोर की मांग किए। सीओ रितेश कुमार के प्रयास से नासरीगंज से प्राइवेट गोताखोर लाया गया, जो काफी प्रयास के बाद शव बरामद कर लिया गया। यह मामला रविवार को प्रातः 8 बजे की है। शव को शाम 4 बजे बरामद किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शैलेंद्र सिंह का तीन लड़का और एक लड़की है। इस विदारक घटना को लेकर उक्त बालक की मां सुगंजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटित घटना को लेकर आसपास के लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment