Bakwas News

बाइक सवार अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली, जख्मी बनारस अस्पताल में भर्ती

दिनारा थाना क्षेत्र के उसरांव में एक होटल संचालक को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दिया। इस घटना में पूर्व सैनिक व होटल संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज बनारस में हो रहा है। एसडीपीओ कुमार संजय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उसरांव निवासी 60 वर्षिय बबन साह उसरांव में ही सैनिक भोजनालय नाम से एक होटल चलाते थे जहां जलपान चाय गुटखा भी बेचते थे। बुधवार की देर शाम बाइक से दो लोग गए और चाय मांगकर पिया। इसके बाद वे लोग उन्हें चाय का पैसा भी दिए। जैसे ही वे अपने गल्ले में पैसा रखने लगे उनलोगों ने गोली चला दी। गोली उनके पीठ में लगी और वे गिर गए। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए। घटना के तुरंत बाद आसपास से लोग और स्वजन पहुंचे और घायल अवस्था मे उसे बनारस भर्ती कराया है। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में दिनारा थाना क्षेत्र के दैदहां गांव में महेन्द्र साह की हत्या हुई थी, जिसमें बबन साह (जख्मी) अभियुक्त था और उस कांड में वह जेल भी गया था कुछ माह पूर्व जमानत पर आया है। यह घटना उसी घटना से जुड़ा है और बदले की कार्रवाई में यह हत्या का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की शिनाख्त हो गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की संभावना है।

Leave a Comment