Bakwas News

वर्दी में हथियार के साथ रील बनाने वाली महिला दरोगा निलंबित

वर्दी में और हथियार के साथ रील बनाने के आरोप में बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित महिला दरोगा सोनी चौधरी और होमगार्ड के जवान सोनू कुमार को एसपी रोहतास रौशन कुमार ने निलंबित कर दिया है। एसपी रोहतास ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस कर्मियों के द्वारा लगातार रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्दी और हथियार के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाई जा रही है। बड़ी बात यह है कि रील बनाने में महिला दरोगा से लेकर सिपाही तक पीछे नहीं है और ज्यादातर रील थाने में या फिर ड्यूटी के दौरान बनाई जा रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है, लेकिन पुलिस कर्मियों का रील काफी वायरल हो रहा है। बड़ी बात है कि रील बनाने के लिए पुलिस की वर्दी में पुलिसकर्मी पुलिस की गाड़ी और हथियार भी प्रदर्शित कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने पहले ही पुलिस कर्मियों को वर्दी में रील बनाने पर ऐतराज जाहिर किया है। इसके बावजूद वर्दी, हथियार, पुलिस की गाड़ी तथा थाने के परिसर में भोजपुरी गानों पर बनाए गए रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment