Bakwas News

कर्मकिला मे जीविका महिला संवाद हुआ आयोजित  जीवीका दीदीयों ने कहा कि सरकार मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाये, गांव में महिलाओ को टहलने के लिये पार्क बनवाये

बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति जीविका के तत्त्वधान में क्षेत्र के कर्मकिला गांव में इज्जत जीविका महिला ग्राम संगठन के नेतृत्व में शनिवार को जीविका और गैर जीविका दीदी के उपस्तिथि मे महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसका उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुधांशु तेज गौरव, क्षेत्रीय समन्वयक राहुल शर्मा, सामुदायिक समन्वयक मुकेश कुमार,जीविका दीदी अध्यक्ष शबनम बानो ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. संवाद कार्यक्रम के दौरान अपने व गांव समाज की समस्याओं यथा शोचालय निर्माण, आवास योजना, नाली निर्माण, पेंशन राशि में बढोतरी, नल जल की सुविधा, गांव के गलियों का पक्कीकरण एवं मरमती, चौक चौराहे पर सोलर लाइट की व्यवस्था,ग्रामीण हाॅट निर्माण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त बिजली की मांग, पुस्तकालय, पशु चिकित्सालय, जीविका भवन, सिलाई केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, दुग्ध उत्पादन समिति बनाये जाने की मांग, डेंगू मलेरिया के मच्छरों से बचाव के लिए गांव में दवा का छिड़काव, सामुदायिक विवाह भवन, सीएचसी व एडिशनल पीएचसी में अच्छा स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सक की नियुक्ति, जीविका दीदी को रोजगार के लिए कुटीर ऊपकेंद्र की मांग,बच्चों को लिए खेलने एवं महिलाओं को टहलने के लिये गांवों में पार्क निर्माण, छठ घाट, चापाकल, श्मशान घाट, मवेशी शेड, गांवों के सम्पर्क पथ के जर्जर हालात में सुधार समेत अन्य कई महतवपूर्ण मुद्दो पर महिलाओं ने मुखर होकर चर्चा किया. इस दौरान उनके बीच आयोजन लिफ्लेट एवं एलईडी भेन के माध्यम से महिला एवं समाज के प्रगती के सशक्तिकरण को दिखाया व समझाया गया. प्रखण्ड परियोजना प्रबन्धक ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अर्थिक व शैक्षणिक विकास के कारण ग्रामीण परिवेश की महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही है. संवाद का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक,समाजिक व शैक्षणिक रुप से सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को साझा करना एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करना था. कार्यक्रम समापन पर धन्यवाद ज्ञापन सामुदायिक समन्वयक शैल कुमारी द्वारा किया गया. मौके पर अविनाश कुमार, नन्दन कुमार,ममता कुमारी, अनुपम कुमारी समेत सभी एसी, सीसी व पंचायत दल के तीन सौ  दीदीयां उपस्थित रहीं.

 

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment