Bakwas News

सहकारिता संबंधी योजनाओं को लेकर किया गया शिविर का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर पंचायत के नोनहर पैक्स में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार, शाखा सहायक कुंदन कुमार झा, चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित खाताधारी किसानों सहकारिता के योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित अन्य लोगों को कोऑपरेटिव बैंक में खाता खोलकर सहकारिता योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। मौके पर खाताधारी नितेश कुमार, विपुल कुमार, राहुल चौधरी, आनंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष राजपूत सहित कई किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment