Bakwas News

मेनू Close
Close

धनबाद में राज्यपाल व मुख्यमंत्री का डीसी और एसएसपी ने किया स्वागत*

*धनबाद में राज्यपाल व मुख्यमंत्री का डीसी और एसएसपी ने किया स्वागत*


*

 

*हवाई अड्डे पर राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर*

*हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम*

*राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी कैंपस में स्व बिनोद बिहारी महतो की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया।*

*कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री रांची से विशेष विमान में बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचे।*

*यहां डीसी सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।*

*इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।*

*बरवाअड्डा हवाई पट्टी से माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थापित स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया।*

*कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी से बीबीएमकेयू तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के कारकेड में एम्बुलेंस, दो क्विक रिस्पांस टीम के अलावा हवाई पट्टी के मुख्य द्वार एवं चारों ओर, हवाई पट्टी के बाहरी द्वार, विशेष विमान की सुरक्षा, कलेक्टरेट बिल्डिंग की छत पर तथा हवाई पट्टी के आसपास के घरों में सुरक्षा बल मौजूद थे।*

*इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, एकाडेमिक बिल्डिंग, प्रतिमा अनावरण स्थल, डी एरिया, ग्रीन जोन, दर्शक दीर्घा, बीबीएमकेयू के आसपास के 21 घरों की छत पर सुरक्षा बल मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर 6 डीएफएमएमडी गेट पर दर्शकों की जांच की गई।*

*मौके पर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी सुमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह के अलावा तमाम प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।*

 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment

17:59