Bakwas News

पुलिस ने 16 लीटर महुआ के साथ धंधेबाज को पकड़ा

काराकाट  थाना क्षेत्र के शहरी गांव से पुलिस ने महुआ देशी शराब बरामद किया ।थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब बिक्री जानकारी मिली। त्वरित कारवाई करते हुये छापेमारी किया गया तो 16 लीटर महुआ देशी शराब बरामद कर लिया साथ ही शराब तस्कर शहरी निवासी स्व. डुगरू नट के 35 वर्षीय पुत्र हेमन्त नट को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कारवाई की जा रही है। छापेमारी में पीएसआई रोहित कुमार, सिपाही गुड़िया कुमारी अन्य बल मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment