Bakwas News

अज्ञात अपराधियों बारात से लौट रहे युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज – नटवार मुख्य पथ पर मैधरा व कोल्हा के बीच बारात से लौट रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना पाकर पहुंची करुणा अस्पताल की टीम ने घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया। घायल युवक की स्थिति गंभीर है। करुणा अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ कामेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति में अब कुछ सुधार हो रहा है। जख्मी के स्वजन अस्पताल में सोमवार को पहुंच गए हैं। जख्मी युवक रितुराज बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकठी निवासी मिथलेश यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि जख्मी नटवार की ओर से बाइक से बिक्रमगंज की ओर आ रहा था। वह किसी शादी समारोह से लौट रहा था। उनके साथ उनका एक परिचित भी था जो खैरा भूधर का निवासी बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसे लगा कि पटाखा छूटा है और बाद में जब वह खून देखा तब उसे पता चला की गोली लगी है। गोली सीने में कंधे की ओर लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने लूट के लिए इस घटना के अंजाम देने की बात को भ्रामक बताया है। कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment