Bakwas News

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भाजपा महामंत्री के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

बिक्रमगंज शहर बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक पर शनिवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल का किया भव्य स्वागत। उनके आगमन को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुख्य आरा- सासाराम स्थित मोहानी पंचायत पहुंच भाजपा झंडा, बैनर व तख्ती के साथ फूल-माला पहना उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही भाजपा सहित एनडीए समर्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल का जिंदाबाद नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने वस्त्र भेंट उनका स्वागत किया गया। अवसर पर शहर के लोगों सहित एनडीए समर्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिक्रमगंज़ में अपने स्वागत से अभिभूत होकर काफी भाव विभोर हो जाता हूं। जिसके लिए हमेशा मैं एनडीए कार्यकर्ताओं सहित काराकाट विधानसभा सह लोकसभा जनता की दिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही बताया आज भारत देश पाकिस्तान को जवाब देने के लिए युद्ध के मुहाने पर जा पहुंचा हैं। जिस ऑरेशन सिंदूर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी कर अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तीनों सेना के साथ आतंकवादी पाकिस्तान को मिट्टी में मिलने की खुली छूट दे दी है। जिस युद्ध जैसे माहौल में देशवासियों को भी एकजुट रहने का समय आ गया है। ताकि कायर पाकिस्तान को सही जवाब दिया जा सका। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह, अजीत सिंह, हरेंद्र हरियाली, संदीप सम्राट, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, विकेक सिंह, प्रियतम कुमार, अजय मिश्रा, आलोक राम, अरुण कुमार व सैकड़ों कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थे।

Leave a Comment