Bakwas News

रोहतास में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने अमरेन्द्र कुमार पांडेय

अमरेंद्र कुमार पांडेय के रोहतास जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये जाने परक्षकांग्रेस कार्यकर्ताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बधाई दी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेनुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित सूची में अमरेन्द्र पांडेय का नाम रोहतास जिले के अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए की गई है। अमरेंद्र पांडेय की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। युवा कांग्रेस नेता सह जिला उपाध्यक्ष मो. अय्यूब खान एवं अजय चौबे ने उनके बिक्रमगंज स्थित आवास पहुंच कर फूल माला एवं मिठाइयां खिला कर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में रोहतास जिले में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा।रोहतास जिले का पहला ये अध्यक्ष होंगे जो कि बिक्रमगंज से किसी कार्यकर्ता को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमरेंद्र पांडेय को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरेन्द्र पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत, प्रियंका गांधी, एआईसीसी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कुटुंबा विधायक राजेश कुमार का आभार जताया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment