Bakwas News

विभिन्न संस्कारो के साथ गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम विभिन्न संस्कार से होते हुए यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति संपन्न हो गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए सभी परिजनों को भावभीनी विदाई दी गई। सभी को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी की न्यूनतम संकल्प भी लिया गया जन्म शताब्दी समारोह 2026 में 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई जाएगी। इसके लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं परीव्रजकों को बुलाया गया है। गायत्री प्रज्ञा पीठ बिक्रमगंज ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को विशेष कार्य करने हेतु चंदन टीका लगाकर सम्मानित किया गया। विदाई गीत के साथ गायत्री महायज्ञ बिक्रमगंज का समापन ओपन हो गया। विदा क्या करें हम भींगे नयन से हृदय रो रहा है तुम्हारे गमन से। विदाई समारोह के शुभ अवसर पर मां बहनो साहित वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे उनमें सर्व श्री खेमचंद विशाल भाई विकास जी ट्रस्टी श्री हरिद्वार उपाध्याय श्रीमती शीला उपाध्याय श्रीमती किरण देवी शिक्षक श्रीनाथ सिंह श्री नवीन चंद्र शाह, बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष भाजपा नागेश्वर कुशवाहा , राकेश शर्मा , पुष्पा पटेल, चितरंजन सिंह श्री अखिलेश पांडे सुदर्शन प्रसाद सुरेंद्र प्रसाद चंदन कुमार सिंह शंभू शरण कश्यप माया देवी सुशीला सिंह राजेश्वर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment