Bakwas News

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रोहतास में की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिक्रमगंज का दौरा किया, जहां उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सभी जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रचारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान *जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता विनोद तिवारी, प्रदेश कोर कमिटी सदस्य पूनम पासवान, और सासाराम किसान अनुमंडल अध्यक्ष अशुतोष कुमार तिवारी** सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*इफ्तार पार्टी में भी हुए शामिल*
बैठक के बाद, *मनोज भारती* ने सासाराम के मुरादाबाद में आयोजित एक *इफ्तार पार्टी* में भी शिरकत की। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक समरसता और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment